फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leaderkeshav told

सरकार आने पर आजम खां के कामों की होगी जांच : केशव 

Mon, 13 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/मसवासी/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/मसवासी/ रामपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले चरण में भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू की है। भाजपा के तूफान में सपा-कांग्रेस और बसपा उड़ जाएंगी। प्रदेश में भाजपा तीन सौ सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। कहा कि सरकार आने पर जौहर यूनिवर्सिटी को दिए गए सरकारी धन की जांच कराई जाएगी। 

मौर्य रविवार को शाहबाद के रामलीला मैदान और स्वार क्षेत्र के बिजारखाता गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी खूब बढ़ी है। न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही आम आदमी। हर कोई अपराध से थर्रा रहा है। अपराधियों की बजाए आम लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कहा कि सरकार आने पर असली मुकदमे दर्ज होंगे और अपराधियों को जेल भिजवाया जाएगा। कहा कि पहले चरण में भाजपा 73 सीटों में से 68 सीटें जीतेगी। भाजपा के तूफान में न तो सपा बचेगी और न ही कांग्रेस और न ही बसपा। 
विज्ञापन


उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। कहा कि सूबे के मंत्री ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। मंत्री की निजी यूनिवर्सिटी को सरकार ने गलत तरीके से सराकरी धन कैसे दे दिया, इसकी भी जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। कहा कि यूपी में पुलिस कर्मियों के डेढ़ लाख पद खाली हैं। सरकार आने पर इन पदों पर बिना साक्षात्कार के भर्ती होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। कहा कि जो पिता का नहीं हो सका, वह आम जनता का कैसे हो सकता है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद अब पाकिस्तान को गोली का जवाब गोला से दिया जाता है। नोटबंदी के बाद आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान के भी हालत खराब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र का भी जिक्र किया। कहा कि जो वादा किया है उसे निभाया जाएगा। गरीबों का मुफ्त में इलाज होगा। उन्होंने रामपुर की पांचों सीटें जितवाने का आह्वान किया। कहा कि पांचों सीटें जीत गए तो सरकार मजबूत होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, बीएल वर्मा, सुभाष भटनागर, सूर्य प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed