{"_id":"635053d19dba433ba42e7365","slug":"bjp-leader-nakvi-told-rampur-news-mbd444916329","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह इलेक्शन नहीं, परिवार का सलेक्शन है: नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह इलेक्शन नहीं, परिवार का सलेक्शन है: नकवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह इलेक्शन नहीं, परिवार का सलेक्शन है। जिसका रिमोट परिवार के हाथ में होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छा इवेंट है। इसकी वजह से राहुल गांधी का कुछ एक्सरसाइज कर ले रहे हैं, कहीं बारिश में भींग रहे हैं।
नकवी बुधवार को टांडा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने स्वार में बार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे विकास का मसौदा वोट का सौदा नहीं है। आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति की खुशहाली हमारी प्राथमिकता थी , है और रहेगी। इसी संकल्प के साथ मैं और मेरी पार्टी लगातार काम कर रही है। नकवी ने कहा कि आज देश में बड़े सकारात्मक, रचनात्मक और समावेशी परिवर्तन हो रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प साकार हो रहा है। आज जहां लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं समावेशी समृद्धि और सशक्तीकरण के रास्ते पर देश को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज खानदानी सियासत और पान दानी विरासत की दुकानें बंद हुई हैं और उसका नतीजा है कि परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स का खात्मा एवं परिश्रम और परिणाम की प्राथमिकता देश के सामने दिखाई पड़ रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, लक्ष्मी सैनी, कपिल आर्य, राजीव मांगलिक, दिलीप अरोड़ा, महेश मौर्य, लाला मकसूद, अयूब खान, दीप गोयल, महा सिंह राजपूत, टेकचंद गंगवार, करण सिंह सैनी, अब्दुल गफूर इंजीनियर , योगेंद्र चौहान, और दिनेश चौहान ,श्रीपाल सिंह चौहान और समर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे