{"_id":"5c2129abbdec22571918ff03","slug":"bjp-leader-nakvi-told-in-bilaspur-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन दूल्हे की बारात है विपक्षी दलों का गठबंधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन दूल्हे की बारात है विपक्षी दलों का गठबंधन
Tue, 25 Dec 2018 12:17 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में सोमवार को बंगाली कालोनी-अहरो रोड पर लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। - अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों का जो गठबंधन बन रहा है वह बिन दूल्हे की बारात है। बारात दूल्हे के इंतजार में खड़ी है जो दूल्हा है वह बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाला चालक है, जो गाड़ी को कभी भी कहीं भी पलट सकता है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर केंद्र में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री सोमवार को ग्राम कौशलगंज में बंगाली कालोनी-अहरो रोड के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लड़ाई जनतंत्र बनाम परिवार तंत्र की है। लोकसभा चुनाव के गठबंधन में चाचा, ताऊ, मामा, भाई, बुआ, भतीजा आदि यानि एक ही परिवार एकत्र हो गया है, मगर उनकी बारात बिना दूल्हे की बारात है और सभी को दूल्हे का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जो दूल्हा है वह उनकी गाड़ी का बिना ड्राइविंग लाइसेंस का वह अनाड़ी चालक है, जो उनकी गाड़ी को कभी भी कहीं भी पलट सकता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार मिलकर जो देश व प्रदेश का विकास कर रही हैं, उससे भारत के हर नागरिक का मस्तक गर्व से विदेशों में भी ऊंचा हो रहा है। उनकी दोनों सरकारें समावेशी रुप से विकास कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री एक सप्ताह पूर्व विदेश से लौटने के बाद उन्हें एक कार्यक्रम में मिले थे तो कहा था कि मोदी जी की वजह से विदेश में हर भारतीय का बेहद सम्मान हो रहा है, इससे पहले उन्होंने ऐसा सम्मान विदेश में नहीं देखा।
विकास की वजह से ही भारत की विदेशों में भी धाक है। पहले बच्चा कर्ज में पैदा होता था, मगर अब कर्जा में नहीं है और मोदी जी ने साढ़े चार साल में विदेशी कर्ज से हर भारतवासी को मुक्ति दिलाई है। कुछ लोगों को विकास भा नहीं रहा है क्योंकि अब तक सत्ता एक ही परिवार में रही थी।
इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सड़कें, टयूबवेल, टंकी, कालेज, बिजलीघर आदि विकास कार्यों को गिनाया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री ने संयुक्त रुप से करीब 836.33 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 22.6 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया।