फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP leader himself drives JCB on illegal plotting

Rampur News: भाजपा नेता ने अवैध प्लाॅटिंग पर खुद चलवाई जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader himself drives JCB on illegal plotting
रामपुर। अवैध तरीके से प्लाॅटिंग के खिलाफ आरडीए की कार्रवाई से पहले ही भाजपा नेता ने रात में ही जेसीबी चलवा दी। जेसीबी के जरिये सड़कें खोदने के साथ ही नालियां भी तोड़वा दी गईं। हालांकि, भाजपा नेता का कहना है कि उस जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मामला ग्राम बमनपुरी का है। वहां हाजी मोहम्मद अकील और हाजी शाकिर अली की लगभग 14 हजार वर्ग मीटर जमीन है। शाकिर अली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी हैं। आरोप है कि यहां प्लॉटिंग के लिए सड़क बनाने के साथ नाली निर्माण का कार्य किया गया था। जानकारी मिलते ही आरडीए की ओर से नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तय समय में जवाब नहीं मिलने पर आरडीए ने अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित कर दिया था। साथ ही पुलिस बल व प्रशासन से राजस्व टीम की भी मांग कर ली थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर अवैध प्लॉटिंग करने वालों ने खुद ही जेसीबी चलवा दी। आरडीए को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई जब टीम मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा नुकसान न हो। क्योंकि, आरडीए की कार्रवाई और अधिक व्यापक होती। आरडीए सचिव हेम सिंह ने कहा कि शुक्रवार को अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करने टीम पहुंची थी, लेकिन पहले ही उसे ध्वस्त किया जा चुका था। अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


------------

पनवड़िया में भी चली थी जेसीबी
अवैध प्लाॅटिंग करने वाले आरडीए की कार्रवाई से डरे हैं। 30 जनवरी को भी भाजपा नेता हाजी शाकिर अली की पनवड़िया स्थित भूमि पर चल रही अवैध प्लाॅटिंग पर भी जेसीबी गरजी थी। तब आरडीए की टीम ने अवैध निर्माण तोड़ने के साथ ही जगह-जगह गड्ढे करा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------

मेरा इस जमीन से कोई लेनादेना नहीं है। फिर भी आरडीए की ओर से उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। आरडीए व कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। आरडीए उनका उत्पीड़न कर रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा हूं। - शाकिर अली, प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed