फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader dharmpal singh told

जिनके बच्चे कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं वो कर रहे हैं मदरसों के सर्वे का विरोध: धर्मपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
bjp leader dharmpal singh told
रामपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ और हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि मदरसों का सर्वें कराए जाने का मकसद वहां दी जाने वाली तालीम को बेहतर बनाना है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी आईएएस और आईपीएस बने। उनके एक हाथ में कुरान तो दूसरे में लैपटॉप हो। सर्वे का विरोध वो लोग कर रहे हैं कि जो चाहते हैं कि मुसलामनों के बच्चे मदरसों में पढ़कर सिर्फ मौलवी बने।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों के बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो खुद कान्वेंट स्कूल में पढ़े हैं और जिनके बच्चे भी कान्वेंट स्कूल में पढ़ रहे हैं वो इस सर्वे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम मुसलमान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। उनका रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में मदरसों के सर्व की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। अभी तक जो रिपोर्ट आई है कि उसके मुताबिक प्रदेश में 6500 ऐसे मदरसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐसे मदरसों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय भारत की मां है।इस नाते से गाय का दूध अमृत है ,गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है। गाय के मूत्र में गंगा मैया रहती हैं। इस बार अयोध्या में दीपावली पर गायब के गोबर से बने सवा लाख दीये जलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वो दीपावली पर गायब के गोबर से बने दीये जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed