फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp

सोशल मीडिया से यूपी फतह की तैयारी में भाजपा

Fri, 29 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bjp
रामपुर में गुरुवार को भाजपा प्रशिक्षण अभियान को संबोधित करते वक्ता।

विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया और पार्टी की विचारधारा से मिशन यूपी फतह करने की तैयारी कर रही है। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीति के साथ सोशल मीडिया के सहारे चुनावों में जीत दर्ज करने के टिप्स दिए गए। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों से साझा करने के लिए कहा गया।

सिविल लाइंस क्षेत्र में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का गुरुवार को समापन हुआ। दूसरे दिन प्रशिक्षण की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने पंडित दीनदयाल व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। पहले सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन और पार्टी की नीतियों को समझना है और जनता को समझाना है। भाजपा धीरे-धीरे प्रगति कर रही है। 
विज्ञापन

गुरुवार को दूसरे सत्र में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जुड़कर पार्टी के विकास व सामाजिक कार्यों के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति अपने विचार लोगों तक पहुंचा सकता है। तीसरे सत्र में बलदेव औलख व चौथे सत्र में भीष्म लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ जनता के बीच जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की स्थानीय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक की उपलब्धि बताएं।  प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सूर्यप्रकाश पाल, शिव बहादुर सक्सेना, राजीव मांगलिक, कपिल आर्य, दीक्षा गंगवार, मोहन कुमार लोधी, देवेंद्र सैनी, सोनू लोधी, हंसराज पप्पू, दिलीप अरोरा, काशीराम दिवाकर, ज्वालाप्रसाद गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed