फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP government taking revenge on Azam Khan: Shivpal

आजम खां पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही भाजपा सरकार: शिवपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP government taking revenge on Azam Khan: Shivpal
रामपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की परिवर्तन यात्रा का रामपुर जिले की सीमा में पहुंचने पर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा ने दोपहर करीब तीन बजे धनेली पूर्वी से रामपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सांसद आजम खां पर बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। भाजपा सरकार ने चुनाव में किया कोई वायदा पूरा नहीं किया है। जो व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। पत्रकारों ने पूछा कि वह सांसद आजम खां को अपनी पार्टी में शामिल करने को तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि अगर सांसद आजम खां आने को तैयार हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता का परिर्वतन जरूरी हो गया है, हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी सैक्यूलर पार्टियां एक हो जाएं। जिससे भाजपा का सत्ता से सफाया किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता उनके साथ है। साथ ही समाजवादी विचारधारा के लोग भी उनके साथ हैं। जहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी, वहीं प्रदेश में सरकार बनेगी। वहीं परिवर्तन यात्रा का जिला अध्यक्ष मोहम्मद याकूब खान, कपिलदेव कोरी, मोहम्मद अनस खान ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलक धनेली पहुंचकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन, मंडल प्रभारी जुनेद साहब आदि थे। ढोल नगाड़े व फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मोहम्मद अनस खान, सतपाल सिंह, आदेश यादव, शरीफ रजा, राम बहादुर गौतम, मुस्तफा उल हसन, जगतपाल यादव, जमशेद आलम, मकसूद, शब्बू खान, रईस खान,अयान खान, वसीम रजा, फुरकान खान, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed