{"_id":"666217aa71c9f22fee06f3a6","slug":"bjp-claims-lodhi-vote-bank-was-not-breached-rampur-news-c-282-1-rmp1004-123169-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाजपा का दावा, लोधी वोट बैंक में नहीं लगी सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाजपा का दावा, लोधी वोट बैंक में नहीं लगी सेंध
विज्ञापन
रामपुर। भाजपाइयों ने दावा किया कि लोधी वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगी है। भाजपा को लोधी बाहुल्य इलाकों में काफी वोट ही नहीं मिले, बल्कि बूथों पर अच्छे अंतर से जीत मिली।
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 87,434 वोटों से हार गए हैं। उनके वोट बैंक में दूसरे दलों सपा और बसपा ने सेंध लगाई है। मगर, भाजपाइयों ने इसे खारिज कर दिया। भाजपा का दावा है कि लोधी बहुल इलाकों में दूसरी बिरादरी के भी लोग रहते हैं।
शहर विधानसभा क्षेत्र के मढौली गांव में लोधियों के साथ ही जाटव, ब्राह्मण, सैनी और मुस्लिम वोटर भी हैं। इसी तरह चिकटी रामनगर में लोधियों के साथ ही जाटव, मुस्लिम व ब्राह्मण भी रहते हैं। इसके अलावा बकैनिया और मंडैया कली गांव लोधी बहुल हैं। यहां पर भाजपा जीती है।
विज्ञापन
बकैनिया में जाटव समाज के लोग भी रहते हैं। इसी तरह बहपुरा में लोधी, मिश्रीनगर जुनूबी में जाटव, लोधी, गुर्जर वोटर हैं। भाजपा ने कहा कि भैयानगला में ठाकुर, लोधी, जाटव व अन्य जाति के लोग भी रहते हैं। लोधी वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोधी बहुल बूथों के आंकड़े
शहर विधानसभा क्षेत्र के घनश्यामपुर में भाजपा को 511, सपा को तीन, बीएसपी को दो वोट मिले। बकैनिया में भाजपा को 746, बीएसपी को 55 और सपा को 21 वोट मिले हैं। मंडैया कली में भाजपा को 624, सपा को 18 और बसपा को 12 वोट मिले हैं। मढौली के एक बूथ पर भाजपा को 462 और दूसरे पर 481 वोट मिले हैं, जबकि सपा को एक बूथ पर 50 और दूसरे पर 29 वोट ही मिले हैं। बीसरा में लोधी व मुस्लिम सहित एक बूथ पर भाजपा को 576 और दूसरे पर 240 वोट मिले हैं, जबकि सपा को यहां पर 181 और दूसरे पर 452 वोट मिले हैं। पंजाबनगर में तीन बूथ बनाए गए थे, जिसमें एक बूथ पर भाजपा को 474, सपा को 201, दूसरे बूथ पर भाजपा को 563 और सपा को 160 वोट मिले हैं। तीसरे बूथ पर भाजपा को 354 और सपा को दो सौ वोट मिले हैं।