फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP candidate Ghanshyam Lodhi meets Congress leader Naved Mian in Rampur Lok Sabha by election

Rampur Lok Sabha By election: कांग्रेस नेता ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को दिया समर्थन, अपनी पार्टी पर उठाए ये सवाल

Tue, 07 Jun 2022 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jun 2022 10:00 PM IST
सार

रामपुर लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी नूर महल पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के साथ उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
BJP candidate Ghanshyam Lodhi meets Congress leader Naved Mian in Rampur Lok Sabha by election
कांग्रेस नेता से मुलाकात करते भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उप-चुनाव में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से नूर महल जाकर मुुलाकात की। इस दौरान नवेद मियां ने भाजपा लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की सहमति जताई है। दोनों की मुलाकात के बाद नवेद मियां ने मुलाकात का फोटो अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। तो वहीं उनके बेटे हमजा मियां ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनके पिता द्वारा भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की बात कही है। नवेद मियां ने लोकसभा उप-चुनाव में रामपुर से प्रत्याशी न उतारने को लेकर कांग्रेस हाईकमान के फैसले को लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

सोमवार की देर रात ऐसा हुआ है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं रही होगी। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी नूर महल पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के साथ उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के साथ खुशगवार माहौल में तस्वीर ली गई। खींची गई तस्वीर को नवेद मियां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। तस्वीर में नवेद मियां के साथ भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, स्वार से अपना दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां।

विज्ञापन

साथ ही एक बार आजम खां को विधानसभा चुनाव हराने वाले पूर्व विधायक अफरोज अली खां, लंबे समय तक गन्ना परिषद के चेयरमैन रहे बाबर अली खां, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, कई सभासद, पूर्व सभासद और शहर के कई चेहरे नजर आ रहे हैं। वहीं, हमजा मियां ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि भी की है कि उनके पिता नवेद मियां ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। यह तस्वीर सामने आने के बाद रामपुर के सियासी समीकरण में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed