{"_id":"56e9a4bc4f1c1b5e718b4705","slug":"bjp-blamed-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के इशारे पर हो रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के इशारे पर हो रहा उत्पीड़न
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के इशारे पर हो रहा उत्पीड़न
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज करने से कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया है। भाजपाइयों का कहना है कि राजनैतिक द्वेष के कारण आजम के इशारे पर दिलीप सक्सेना के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपाइयों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर एफआईआर निरस्त कराने की मांग की।
भाजपा नेता दिलीप सक्सेना पर आजम खां के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके विरोध में बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार के नेतृत्व में भाजपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल से जांच कर कार्रवाई करने और मुकदमा निरस्त कराने की मांग की। भाजपाइयों ने कहा कि दिलीप सक्सेना ने भाजपा से पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ा था।
कैबिनेट मंत्री के इशारे पर प्रशासन की ओर से मुकदमे दर्ज प्रताड़ित किाय जा रहा है। भाजपा नेता पर जो आरोप लगाए गए हैं वो निराधार हैं। ज्ञापन पर मोहन कुमार लोधी, छत्रपाल यादव, पातीराम लोधी, राजीव मांगलिक, प्रभात अग्रवाल, अन्नू सक्सेना, कपिल आर्य, अशोक बाबू, पंकज लोधी, ओमप्रकाश लोधी, भगवतसरन के हस्ताक्षर हैं।