फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rider killed, one injured after collision with unknown vehicle

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, one injured after collision with unknown vehicle
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए।वहीं, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले गोविंद वर्मा मशीनों को सही करने का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात में भी वह हल्द्वानी से अपने साथी नरेंद्र वर्मा के साथ बाइक से लौट रहे थे। कोयला गांव के पास प्लाईवुड फैक्टरी के करीब पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने गोविंद वर्मा को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है व एक घायल है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed