{"_id":"6a0cbc0f9d75e54262024fce","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-family-in-turmoil-rampur-news-c-282-1-rmp1016-171361-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Wed, 20 May 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 20 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। रामपुर-संभल बॉर्डर पर करेथी गांव के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक दीपक (25) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दीपक बाइक समेत ट्रक के अगले पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा। मृतक संभल के धनुपुरा गांव का निवासी था और अपने साढू के यहां से घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक दीपक की शादी नौ जुलाई 2024 को हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी विमलेश व छह माह की बेटी अनामिका को छोड़ गया है। संवाद