{"_id":"5755d3a54f1c1be6209c5901","slug":"bike-rally-pf-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग द्वारा लागू नए अधिनियम व वाणिज्य कर अधिकारियों के व्यवहार के प्रति नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली के बाद वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारी सोमवार सुबह किला परिसर के निकट एकत्र हुए। इसके बाद व्यापारियों ने वाणिज्य कर कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। वाणिज्य कर कार्यालय पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग में लागू नया अधिनियम व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर बनाया गया है। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ स्थानीय अफसरों व कर्मियों पर व्यापारियों से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। व्यापारियों ने प्रदर्शन के बाद डिप्टी कमिश्नर प्रशासन वाणिज्य कर विभाग के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में नए अधिनियम को लागू न करने और आडिट के नाम पर हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। साथ ही नए लाइसेंस व अन्य कामों पर कुछ अफसरों द्वारा व्यापारियों को धमकाने तक का आरोप लगाया। जिसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सुभाष शर्मा, कपिल शर्मा, इमरान सलीम, शाकेब अहमद, अरविंद गुप्ता, बिलाल शमसी, वाजिद अली खां, हारिस शमसी, मोहन अरोरा, सतविंदर सिंह, रईस उल नबी, अख्तर जमां खां, प्रमोद अग्रवाल,
विजय अग्रवाल, सतपाल, रविन्द्र सिंह, मंजीत सिंह आदि
शामिल रहे।