फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhart vikas parishad theog choose her executive body

सुरेंद्र को सौंपी भारत विकास परिषद ठियोग की कमान

Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bhart vikas parishad theog choose her executive body
ठियोग(रामपुर बुशहर)। भारत विकास परिषद की ठियोग शाखा की बैठक रविवार को ठियोग में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्र सरकार में अधिकारी रहे सुरेंद्र घोकरोक्टा ने की। इस मौके पर परिषद की ठियोग इकाई का गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें सुरेंद्र घोकरोक्टा को अध्यक्ष, वीरेंद्र जोशी, मोहनलाल वर्मा उपाध्यक्ष, संस्कार और दीपराम शर्मा को सेवा उपाध्यक्ष बनाया गया। कांता शर्मा सचिव, भूपेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष, अमित वर्मा को संपर्क प्रमुख, सावित्री चंदेल को महिला प्रमुख और मोहन साहिल को प्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सत्यव्रत भारद्वाज को इकाई प्रमुख, शिवराम को सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष सुरेंद्र ने भारत विकास परिषद के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि परिषद ठियोग में ग्रामीण रोगियों के लिए डायलसिस सेंटर शुरू करेगा। इसके लिए सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष से मिलकर जल्द ही उपयुक्त स्थान तलाश किया जाएगा। इसके अलावा ठियोग में मरीजों के लिए जांच केंद्र और टेली मेडिसन सेंटर शुरू करने पर भी परिषद ने विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर जल्द प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर फंडिंग के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि परिषद ठियोग क्षेत्र में अक्षम लोगों की मदद और उनकी सेवा के विभिन्न कार्यक्रम करेगी। उन्होंने समाजसेवा का भाव रखने वाले लोगों को इस संगठन से जोड़ने के लिए भी सदस्यों से प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर उपमंडल क्षेत्र से आए कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed