{"_id":"5cc5eeaabdec220772688782","slug":"bhaku-bycott-pepsico-rakesh-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेप्सिको का बहिष्कार कर प्रदर्शन करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेप्सिको का बहिष्कार कर प्रदर्शन करेगी भाकियू
Sun, 28 Apr 2019 11:49 PM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में प्रेसवार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पेप्सिको कंपनी की ओर से गुजरात में 9 किसानों के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराए जाने पर रोष जताया है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन कर किसानों और आम जनता से पेप्सिको के उत्पादों का बहिष्कार करने तक की अपील की है।
राकेश टिकैत रविवार को लखनऊ से मुरादाबाद जाते समय रामपुर कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व प्रेस से वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि पेप्सिको कंपनी ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में 9 आलू की खेती करने वाले किसानों के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है जो किसानों पर अत्याचार है और संगठन इसके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा।
उन्होंने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के साथ ही पेप्सिको के उत्पादों के प्रयोग न करने की भी अपील की। राकेश टिकैत ने भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों को लेकर की गई घोषणाओं पर कहा कि दोनों की घोषणा सही हैं, लेकिन काम इन पर अमल करने से होगा। संगठन इसके लिए तैयार बैठा है कि किसी भी दल की सरकार बने अगर उसके द्वारा घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए उन्होंने कहा कि हर जिले में सचल दस्ते बनाए जा रहे हैं, जो किसानों के साथ सुनिश्चित करेंगे कि गेहूं क्रय केंद्रों पर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। साथ ही किसानों को गेहूं आसानी से क्रय केंद्र पर खरीदा जा सके। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।