{"_id":"68ee8dbfd0715b907706f2da","slug":"bhakiyu-bhanu-protested-demanding-repair-of-dilapidated-roads-rampur-news-c-282-1-rmp1026-155812-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग के लिए भाकियू भानु ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग के लिए भाकियू भानु ने किया प्रदर्शन
Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सनकरा गांव में पंचायत आयोजित कर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने 24 अक्तूबर तक सड़कों की मरम्मत न होने पर जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि सनकरा गांव से गुजरने वाला मुख्य मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में है, जिससे नेशनल हाईवे से जुड़ने वाले आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार के दौरान भी लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
इस दौरान किसानों ने धान की कम पैदावार और सरकारी क्रय केंद्रों पर धान न तोले जाने की शिकायत भी की। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खड़े होकर विरोध जताया। इस अवसर पर आरिफ पाशा, जाकिर अली वारसी, डॉक्टर शाहिद अली सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।