फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhaiya dooj in jila jail

अपनों से मिले तो छलक आईं आंखें

Fri, 13 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
bhaiya dooj in jila jail
भैया दूज का त्योहार जेल में भी मनाया गया। जेल में बंदियों से उनकी बहनें मिलीं और तिलक किया तो बरबस दोनों की आंखें छलक आईं। बंदियों से मिलने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मिलाई के लिए बहनों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन



जिलेभर में भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला जेल में भी भैया दूज का पर्व मनाया गया। जेल में बंद बंदियों से मिलने के लिए उनकी बहनें शुक्रवार सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो गई थीं। जेल प्रशासन ने बंदियों से मिलाई का इंतजाम किया था। गेट पर खास तौर से महिला पुलिस बल को तैनात किया था।
विज्ञापन



यहां पहुंची बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनके दीर्घायु की कामना की साथ ही उनकी जल्द रिहाई की भी दुआ की। भाई के माथे पर तिलक करने के बाद बहनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान बहन-भाइयों की आंखें छलक उठीं। दिनभर जेल में बंदियों से मिलने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान जेल के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। व्यवस्थित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यवाहक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह के मुताबिक जेल में शुक्रवार को 787 महिलाएं और 340 बच्चों ने बंदियों से मुलाकात की। 987 पुरुषों ने भी बंदियों से मुलाकात की। मुलाकात पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से हुई।



जेल में बंद महिला बंदियों से मिलने वालों की भीड़ लगी रही। यहां पर महिला बंदियों से उनके भाई मिलने पहुंचे और जेल में ही उन्होंने अपनी बहन से तिलक कराया। इस दौरान महिला बंदियों की भी आंखें छलक आईं। महिला बंदियों से मिलने का सिलसिला भी कई घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed