{"_id":"9aad98fbfda57b984e112428d456fc68","slug":"bhaiya-dooj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज बाजारों भीड़, गोला-मिठाई की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज बाजारों भीड़, गोला-मिठाई की हुई खरीदारी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज से पहले बाजारों में काफी भीड़ रही। गुरुवार को लोगों ने नारियल गोला और मिठाई की खरीदारी की। इसमें महिलाओं की भीड़ अधिक रही। शुक्रवार को बाजारों में सुबह के समय और भी अधिक भीड़ रहेगी। बाजार में नारियल गोला दो सौ से सवा दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिका। शुक्रवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।
धनतेरस और दीपावली के बाद बाजारों में भैया दूज की रौनक रही। जनरल स्टोर और परचून की दुकानों पर नारियल गोलों की बिक्री में बढ़ोत्तरी रही। दुुकानों के बाहर नारियल गोले सजे नजर आए। दीपावली से पहले सजी मिठाई की दुकानों पर गुरुवार को भी खासी भीड़-भाड़ और रौनक रही।
बाजार में गुरुवार को नारियल गोले का दाम दो सौ रुपये से लेकर सवा दो सौ रुपये प्रति किलो तक रहा। नारियल गोला और मिठाई की बिक्री शुक्रवार सुबह को सबसे अधिक होगी। गुरुवार को आसपास के क्षेत्रों व जनपदों में भैया दूज के लिए जाने वाले लोगों ने ही खरीदारी की, जबकि शुक्रवार को स्थानीय लोग भी खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
त्योहार के सीजन में मिठाइयों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल है। सभी मिठाई की दुकानों के बाहर भी मिठाइयां सजाई गई हैं। गुरुवार शाम को मिस्टन गंज, सिविल लाइंस, ज्वालानगर के बाजारों में भैया दूज को लेकर ग्राहकों की भीड़ रही।