फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   beo will watch basic school

Rampur News: विद्यालय में छात्र-शिक्षक उपस्थिति की पड़ताल करेंगे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
beo will watch basic school
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों की पड़ताल के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाएगा। 13 से 31 मार्च तक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक की उपस्थिति से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जांच की जाएगी। इस अभियान में खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 1599 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें 1.99 लाख बच्चों का नामांकन है। 8 हजार शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक कार्यरत हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। एक अप्रैल से शुरू हो रहे शिक्षा सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकों के आपूर्ति की स्थिति की भी अधिकारी पड़ताल करेंगे। मध्याह्न भोजन योजना की जांच की जाएगी। बच्चों को मेन्यू के हिसाब से भोजन मिलता है नहीं। इस बारे में पूछताछ की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। विद्यालय में निपुण भारत मिशन की गतिविधियों के संचालन के बारे में भी अधिकारी जानकारी लेंगे। प्रतिदिन निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आख्या अपलोड करनी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयकों को निरीक्षण का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed