फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Be careful... vehicles will be seized from today, check documents before leaving home

Rampur News: सावधान... आज से सीज होंगी गाड़ियां, घर से निकलने से पहले जांच लें दस्तावेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Be careful... vehicles will be seized from today, check documents before leaving home
रामपुर। परिवहन विभाग ऐसे वाहन मालिकों की अब खोजबीन शुरू कर दी है, जिन्होंने यात्री कर और माल कर नहीं जमा किया है। योजना बनाकर टीम को सड़कों पर उतारा जा रहा है, जो सीधे वाहनों को सीज करेगी। उनका यह अभियान शनिवार से शुरू हो रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से शहर के तीन हजार वाहन मालिकों की मुसीबतें बढ़ने वाली है। परेशानी से बचना है तो वाहन मालिक सड़कों पर चलने से पहले अपने दस्तावेजों की जांच कर लें। परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते राजस्व की हानि हो रही है। रामपुर शहर में तीन हजार ऐसे वाहन मालिक हैं, जिन्होंने सालों से यात्री कर और माल कर जमा नहीं किया है। शहर में 54 करोड़ की कर्जदार गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। टीम ने भी अब तक इनसे वसूली की जहमत नहीं उठाई थी। बकाया बढ़ने पर आरटीओ के निर्देश पर जल्द ही अभियान चलाकर इन सभी गाड़ियों को सीज किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तीन हजार गाड़ियां की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन

रामपुर परिवहन विभाग में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। खासकर राजस्व की काफी हानि हो रही है। राजस्व हानि की वजह यह है कि अभी तक लोगों ने अपना बकाया जमा नहीं किया है। कई बार विभाग ने लोगों को नोटिस देकर इतिश्री कर ली। इसके बाद न तो विभाग ने पलटकर देखा, न ही लोगों ने ही आकर जमा कराया। ऐसे में तीन साल के अंदर धीरे-धीरे बकाया बढ़ता चला गया। अब आलम यह है कि यह बकाया 54 करोड़ हो गया, जिसका अधिकारियों ने संज्ञान ले लिया। अब परिवहन विभाग इस पर अभियान चलाएगा और गाड़ियों को सीधे सीज करेगा। रामपुर शहर के अंदर तीन हजार वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपना बकाया जमा नहीं किया है। एआरटीओ आज से इसको लेकर अभियान चलाएंगे, जिसमें चिन्हित इन गाड़ियों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

------------------
वर्जन :---
अभियान के दौरान सूची के तहत जो गाड़ियां दिखेंगी उनका चालान न करके सीधे सीज कर दिया जाएगा। काफी समय से इनको नोटिस दिया जा रहा था, लेकिन बकाया अब ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रंजीत सिंह
एआरटीओ, परिवहन विभाग, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed