फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bar elections: Nomination fee fixed for candidates

बार चुनाव : प्रत्याशियों के लिए नामांकन शुल्क तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Nomination fee fixed for candidates
बार चुनाव के लिए तैयारियां हुई तेज, 19 को चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। 19 जनवरी को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए एल्डर कमेटी ने नामांकन शुल्क तय कर दिया है। एल्डर कमेटी ने मौजूदा बार कमेटी से मतदाता सूची मांगी है। चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
एल्डर कमेटी की ध्रुव कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव के कार्यक्रम तथा नामाकंन शुल्क आदि पर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर नामांकन शुल्क भी तय कर दिया गया है। साफ किया गया है कि अब संशोधित चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसी के अनुसार चुनाव कराया जाएगा। एल्डर कमेटी ने इस मामले में बार से मतदाता सूची भी मांगी है।
विज्ञापन


---------
चुनावी कार्यक्रम
नामांकन- छह जनवरी
आपत्ति जांच व निस्तारण- सात जनवरी
नाम वापसी व अंतिम सूची- आठ जनवरी
मतदान व मतगणना-19 जनवरी


-----------------
यह निर्धारित किया गया नामांकन शुल्क


अध्यक्ष- 5000
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- 4000
उपाध्यक्ष-(10 वर्ष से अधिक) 2500
उपाध्यक्ष-(10 वर्ष से कम)- 2000
महासचिव- 4000
कोषाध्यक्ष-3000
संयुक्त सचिव पुस्तकालय- 1500
संयुक्त सचिव प्रशासन-1500
संयुक्त सचिव प्रचार-1500
सदस्य कार्यकारिणी- 1000


---------------
31 दिसंबर तक रहेगा नई कार्यकारिणी का कार्यकाल
रामपुर। एल्डर कमेटी की बैठक में यह भी तय हुआ कि बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर तक रहेगा।

चुनाव के लिए यह बनाए गए सहयोगी
रामपुर। एल्डर कमेटी ने चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अधिवक्ताओं की तैनाती की है। कमेटी ने राजीव त्यागी, सुखविंदर सिंह, संजीव सक्सेना, मुबश्शर अली, आशोक कुमार गौतम को लगाया गया है। इस मौके पर सतीश चंद्र, विजय स्वरूप सक्सैना, सरदार बूटा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed