{"_id":"697d1602ffda43ee390a8c1b","slug":"bar-council-678-advocates-cast-their-votes-on-the-first-day-rampur-news-c-282-1-rmp1004-163162-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल : पहले दिन 678 अधिवक्ताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल : पहले दिन 678 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को भी डाले जाएंगे वोट, कतार में लगकर मतदान करते रहे अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। यूपी बार काउंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव जिला जजी परिसर में शुक्रवार से शुरू हो गया। मतदान को लेकर वकीलों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। पहले दिन 678 वकीलों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान शनिवार को भी होगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।
यूपी बार काउंसिल के सदस्यों का चुनाव प्रदेश भर में कराया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर में यह मतदान शुक्रवार से शुरू हो गया। मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जिला जजी परिसर में संपन्न कराया गया। चुनाव में जिलेभर के डेढ़ हजार वकीलों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार दीक्षित की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही वकीलों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने कैंप लगाए हुए थे। यहां पर सात बूथ बनाए गए हैं। दिनभर चले मतदान के दौरान 678 वकीलों ने मतदान किया। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस अफसरों ने भी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
रामपुर। रामपुर लाॅयर्स एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. वैष्णो दत्त शर्मा के अनुसार इस चुनाव में 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने मतदान के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संवाद