फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bank stike

आज एक और कल 11 बैंकों की शाखाओं में रहेगी हड़ताल

Tue, 12 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों के विलय के विरोध समेत छह प्रमुख मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्रों के सहयोगी बैंक कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। केंद्र की विलय नीति के विरोध में दो दिवसीय प्रदर्शन होगा। जिसमें मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में हड़ताल रहेेगी। बुधवार को 11 बैंकों की शाखाओं में हड़ताल रहेगी। सोमवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया और हड़ताल की सफलता की अपील की।

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने हड़ताल से पहले ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों का विलय कर रही है। जबकि सहयोग बैंकों का अपना एक बड़ा नेटवर्क है। सभी शाखाएं लाभ कमाकर सरकार को दे रही हैं। कर्मियों के हितों की अनेदखी कर विलय की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


यूनियन के जिला मंत्री एमके चौहान ने कहा कि विलय के विरोध में मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा में हड़ताल रहेगी। यूनियन शाखा पर प्रदर्शन भी करेगी। बुधवार को 11 बैंकों की शाखाओं में हड़ताल रहेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश, जीडी जोशी, भीम सिंह रावत, संजय कुमार, सुनील कुमार, अशोक अग्रवाल, भावना मौर्य, संजीव यादव, बीना भाटिया, सचिन कुमार, संजय सिंह, बीएस राणा, राजीव रंजन, महेश गुप्ताशामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed