फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bank maneger sucide matter in milak

बाहर वाली के चक्कर में प्रबंधक ने की सुसाइड 

Thu, 21 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक के सुसाइड की वजह बाहर वाली है। उक्त आरोप गांव से बुधवार को यहां पहुंची मैनेजर की पत्नी और परिजनों ने लगाया है। इस दौरान परिजनों के साथ पहुंची महिला ने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही उसने तहरीर भी दी है। नगर की पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक पूरन मल (36) निवासी राजस्थान के जयपुर के मनोहरिवाला तहसील हंडानेर के थे। दो अप्रैल को उनका शव कमरे में लटकता मिला था।  
विज्ञापन


पुलिस को कमरे मेें एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उन्होंने अपने आप को मानसिक रूप से परेशान होना बताया था।  सूचना पर उनके चाचा फोकटमल रविवार को यहां पर पहुंचे थे। तब उन्होने यह खुलासा किया था कि पूरन मल की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। बुधवार को प्रबंधक के चाचा, भाई तथा प्रबंधक पत्नी संतोष यहां पर पहुंचे। यहां वे लोग पुलिस से मिले। प्रबंधक के भाई ने पुलिस को एक तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा है कि उनके भाई पूरनमल के साथ रहने वाली महिला ही सुसाइड का कारण हो सकती है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रबंधक के भाई इंद्र प्रकाश ने प्रबंधक के साथ रहने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed