फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bajpur -nanital hiway jam

बाजपुर-नैनीताल मार्ग पर लगा जाम, रेंगे वाहन, पब्लिक परेशान

Mon, 19 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा रामपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
bajpur -nanital hiway jam
टांडा में बाजपुर-नैनीताल मार्ग पर रविवार को लगा लंबा जाम। अमर उजाला

विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज के सामने निर्माणाधीन पुलिया और सड़क किनारे इंटरलॉकिंग होने के कारण रविवार की सुबह करीब 11 बजे बाजपुर-नैनीताल मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने से जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग भी वाहन बढ़ने से यातायात ठप हो गया। बाद में पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर निकाला। जिसकी वजह से शाम चार बजे तक वाहन रेंगते रहे। जिसकी वजह से वाहन चालक और पब्लिक परेशान रही।  

 नगर स्थित बाजपुर- नैनीताल मार्ग पर पालिका द्वारा इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। जिसकी निर्माण सामग्री सड़क तक फैली हुई है। इसके अलावा टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी वजह से यहां पर हर रोज वाहन रेंगते रहते हैं। लेकिन रविवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैफिक लोड बढ़ने से स्थिति विकट हो गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजपुर तथा मुरादाबाद की ओर सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई आैर जाम खुलवाने की कोशिशों में जुट गई और वाहनों को मोहल्ला भब्बलपुरी से मोहल्ला मोती नगर, नवाबपुरा से नगर पालिका की पुलिया से निकलना शुरू कराया लेकिन यहां पर वाहनों के अधिक आवागमन हो जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग भी ठप हो गया।  शाम को करीब चार बजे वाहनों का दबाव कम होने से जाम की स्थिति पर काबू पाया जा    सका। इस दौरान पुलिस जूझती हुई नजर आई। मार्ग पर अतिक्रमण होने से भी लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed