फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan reached court raged on the policemen said you will get me killed

Video: कोर्ट पहुंचे आजम खां पुलिसकर्मियों पर भड़के, बोले- तुम्हीं लोग तो मरवाओगे; कोतवाल ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 09 Jun 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

शुक्रवार को आजम खां कचहरी के गेट नंबर एक पर पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ तैनात थे। फोर्स ने आजम खां के साथ अंदर जा रहे समर्थकों को गेट पर ही रुकने के लिए कहा। इसके बाद आजम खां ने शहर कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मियों पर तंज कसते हुए कहा कि तुम्हीं लोग मरवाओगे।

विज्ञापन
Azam Khan reached court raged on the policemen said you will get me killed
पुलिस पर भड़के आजम खां - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई को पहुंचे आजम खां पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। आजम खां के साथ अंदर जा रहे समर्थकों को पुलिस ने रोका तो आजम खां ने तंज कसते हुए कहा कि तुम्हीं लोग तो मरवाओगे। इस पर थाना प्रभारी उनसें कहते हैं कि हम क्यूं मरवाएंगे। आजम खां के इस तंज को लखनऊ कोर्ट में हुई गैंगस्टर जीवा की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को आजम खां कचहरी के गेट नंबर एक पर पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ तैनात थे। फोर्स ने आजम खां के साथ अंदर जा रहे समर्थकों को गेट पर ही रुकने के लिए कहा। इसके बाद आजम खां ने शहर कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मियों पर तंज कसते हुए कहा कि तुम्हीं लोग मरवाओगे। इस पर जवाब देते हुए शहर कोतवाल ने कहा कि हम क्यों मरवाएंगे। इसके बाद आजम खां कोर्ट रूम के अंदर चले गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण में गवाह ने दर्ज कराए बयान
पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के पक्ष में लखनऊ निवासी फरीदा सुल्ताना ने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। 

विज्ञापन

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में गंज थाने में अब्दुल्ला आजम, डा. तजीन फात्मा और आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने अपने दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए और उनका प्रयोग किया। जिसमे विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इस मामले में अब्दुल्ला आजम, डॉ. तजीन फात्मा और आजम खां जमानत पर चल रहे हैं। 

इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान लखनऊ निवासी गवाह फरीदा सुल्ताना ने अब्दुल्ला आजम के पक्ष में अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। सुनवाई के दौरान आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तंजीन फात्मा कोर्ट में मौजूद रही।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed