फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan is being subjected to oppression in jail; we will fight for his rights: Ajay Rai

जेल में आजम खां पर हो रहा जुल्म, उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे : अजय राय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan is being subjected to oppression in jail; we will fight for his rights: Ajay Rai
रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को रामपुर में सपा नेता आजम खां के परिवार से मुलाकात के बाद सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जेल में बंद आजम खां के साथ जुल्म हो रहा है। बीमार होने के बावजूद उन्हें जेल में जमीन पर सुलाया जा रहा है। इस स्थिति को राजनीतिक प्रताड़ना बताते हुए राय ने कहा कि वह जल्द ही जेल में आजम खां से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर अजय राय आजम खां के आवास पर पहुंचे। वहां करीब 45 मिनट तक उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा व बड़े बेटे अदीब आजम से बातचीत की। इसके बाद आजम के आवास से बाहर निकलकर वह मीडिया से रू-ब-रू हुए। कहा कि परिवार ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद आजम खां को जेल में जमीन पर सुलाया जा रहा है, जबकि उनकी तबीयत लगातार खराब है। राय बोले, कांग्रेस आजम खां और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मामले को प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जाएगा। जल्द ही जेल जाकर आजम खां से मुलाकात की जाएगी। उनके स्वास्थ्य व अधिकारों को लेकर कानूनी व राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीमार नेता आजम खां को इलाज और सम्मानजनक सुविधाएं न देना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। जेल में आजम खां से मिलने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है और मुलाकात के दौरान एलआईयू कर्मी मौजूद रहते हैं। सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा में अपराधी लोग सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे हैं। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जेलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को खत्म करने की राजनीति कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर, पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, आसिम राजा सहित कई नेता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ मौजूद रहे।


00000000000000000000000000000





आने वाला समय बदलाव का, कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगीः अजय राय

सम्राट अशोक जयंती पर होली-ईद मिलन समारोह में गुजरैला पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
भोट। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज रामपुर की धरती से 2027 के बदलाव का बिगुल फूंका जा रहा है है। प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब जनता खुद खड़ी हो रही है। आने वाला समय बदलाव का है और कांग्रेस इस बदलाव का नेतृत्व करेगी।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गुजरैला गांव स्थित मंगलधाम परिसर में सम्राट अशोक जंयती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह का शुभारंभ अजय राय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी और आम जनता की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है।

राय ने कहा कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी हुई है, जबकि देश का अन्नदाता किसान अपनी ही लागत निकालने के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश का गेहूं और गन्ना किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए तरस रहा है।
फसलों की लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकारी नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के सामने अगर कोई मजबूती से खड़ा है तो वह सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जो सीना तानकर आम जनता के बुनियादी मुद्दों रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की लड़ाई लड़ रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति आज ऐसे मोड़ पर है, जहां सच्चाई और जनहित की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि रामपुर की जनता अब बदलाव चाहती है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बाकर अली खां, अर्सलान खां, राजेश लोधी,साहिर रजा खां, नोमान मुमता शारीब अली खां, सचिन त्रिवेदी, उमर अल्वी, अजीब सिंह, दुर्गेश मौर्य, सरदार गुरबश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed