फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan in hate speech case Decision may come on 15th july

UP: नफरती भाषण मामले में आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमे में 15 को आ सकता है फैसला

Thu, 06 Jul 2023 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Jul 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan in hate speech case Decision may come on 15th july
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नफरती भाषण देने के मामले में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज मुकदमे में बुधवार को उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस की, जो अब पूरी हो गयी है। मामले की अगली सुनवाई अब 15 जुलाई को होगी। जिसमें कोर्ट फैसला सुना सकती है। 2019 में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में एडीओ पंचायत
विज्ञापन


 अनिल चौहान नफरती भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। सपा नेता आजम खां इस मुकदमे में जमानत पर चल रहे हैं। अभियोजन और बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


बुधवार को आजम खां के अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस की, जो पूरी हो चुकी है। अब इस मामले में फैसले के लिए 15 जुलाई की तारीख नियत की गई है। संभावना है कि कोर्ट 15 जुलाई को अपना फैसला सुना सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र में सुनवाई आज 
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को गवाह के न पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed