फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan asked for a steamer and medicine in jail.

Rampur News: आजम ने जेल में मांगी स्टीमर मशीन और दवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan asked for a steamer and medicine in jail.
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां को सर्दी-जुकाम, खांसी हो गई है। उन्होंने स्टीमर मशीन और दवा मांगी, जिस पर उन्हें जेल प्रशासन की ओर से मशीन और दवा दी गई।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा रामपुर जेल में काट रहे हैं। उनके साथ उनका छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी जेल में सजा काट रहे हैं। रामपुर जेल में बंद सपा नेता ने सजा के बाद ही ए कैटागिरी की जेल के साथ ही बेटे के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी,जिस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को रामपुर जेल में ही सुरक्षा के साथ ही ए कैटेगिरी की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। जेल में बंद आजम खां को कैदी संख्या 425 नंबर दिया गया है,जबकि उनके बेटे 426 नबंर दिया गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक सपा नेता को सर्दी जुकाम की शिकायत हुई है। उन्होंने जेल के अफसरों से स्टीमर मशीन व दवा उपलब्ध कराने को कहा,जिस पर जेल प्रशासन की ओर से स्टीमर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई गई है। जेलर सुनील सिंह के अनुसार यह मशीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed