फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam in rampur

झूठे आश्वासन देकर ठग लिया मतदाताओं को : आजम

Tue, 26 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
azam in rampur
शाहबाद में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि देश का बादशाह ही
विज्ञापन
जब ठगी कर रहा है तो देश का क्या होगा? 100 दिन के अंदर हर व्यक्ति के खाते में 20 लाख रुपये का चेक पहुंचने का आश्वासन देकर चुनाव के दौरान देश के मतदाताओं को ठगा गया, लेकिन अब तक किसी के पास एक पैसा नहीं पहुंचा।


नगर विकास मंत्री सोमवार को नगर स्थित राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपने को चाय बेचने वाला बताकर देश के बादशाह ने जनता से  झूठ बोला था। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर 100 दिन के अंदर एक एक को 20-20 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।


अगर बादशाह ने लोगों को चेक भिजवाए होते तो आज देश का हर आदमी करोड़पति होता और उसे ठंड के मौसम में कंबल लेने नहीं आना पड़ता। उन्होंने कहा कि मोदी अगर आपने नफरत का बीज न बोया होता तो दिल्ली विधानसभा में भाजपा की तीन सीटें नहीं आतीं।


बिहार में जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया। प्रधान मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गंगा की सफाई की बात करते हैं। गंगा यूपी में है, लेकिन गंगा की सफाई के नाम पर भारत सरकार से एक भी पैसा अब तक सफाई के नाम पर नहीं मिला है। भाजपा गंगा की सफाई के नाम पर उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम को नहीं लड़ा सकती।


भाजपा मंदिर बनाने की बात कहकर हिंदुओं को भड़काना चाहती है। नारे देकर लड़ाने की बात करते है। इससे पूर्व विधायक विजय सिंह ने सोने का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने भी उन्हें स्मृति चिंह भेट किए।


सभा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, फरमान हुसैन अब्बासी, सभासद इमाम फारूक वेग, जगपाल सिंह यादव, श्रीपाल सिंह यादव, मोहम्मद अहमद, शाकिर धर्मा, आफताब बेग, अशफाक अहमद, ईओ भूपराम वर्मा आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed