फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam close friends are leaving in Rampur Naved Miyan claims SP candidate defeat by election

Rampur: आजम के करीबी छोड़ रहे साथ, नवेद मियां का दावा- उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक होगी हार

Tue, 22 Nov 2022 12:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 12:46 PM IST
सार

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में सक्रिय पूर्व मंत्री नवेद मियां नूरमहल से सपा में गए लोगों की वापसी की कोशिश में लगे हैं। सोमवार रात सपा नेता मोईन हसन खां पठान और आसिम एजाज भी लौट आए। नवेद मियां ने दोनों का स्वागत किया। नवेद मियां ने कहा कि सपा छोड़ने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। इस उपचुनाव में आजम के साथ उनका साया भी नहीं बचेगा। 

विज्ञापन
Azam close friends are leaving in Rampur Naved Miyan claims SP candidate defeat by election
नवेद मियां के साथ मोइन पठान और आसिम एजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर उपचुनाव के मतदान से पहले आजम खां के करीबी लोगों का समाजवादी पार्टी छोड़ने जा सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर आजम के धुर विरोधी पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि आजम के कार्यालय और निवास पर बैठे लोग भी हमारे संपर्क में हैं। इस बार सपा प्रत्याशी की हार बेहद शर्मनाक होगी।

विज्ञापन


उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में सक्रिय पूर्व मंत्री नवेद मियां नूरमहल से सपा में गए लोगों की वापसी की कोशिश में लगे हैं। सोमवार रात सपा नेता मोईन हसन खां पठान और आसिम एजाज भी लौट आए। नवेद मियां ने दोनों का स्वागत किया। नवेद मियां ने कहा कि सपा छोड़ने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। इस उपचुनाव में आजम के साथ उनका साया भी नहीं बचेगा। 

विज्ञापन

 

आजम की तानाशाही, जुल्म, ज्यादती और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके लोग सपा प्रत्याशी को हराने में जुट गए हैं। हालत यह है कि अभी जो लोग आजम के घर और दफ्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं वो भी हमारे संपर्क में हैं। इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन बाबर अली खां, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, आरिफ खां एडवोकेट, राजा खां, इमरान अजीज, सबाहात खां, समी खां, फैज़ खां, जाहिद खां, ताहिर ट्रांसपोर्टर, अज़हर खां, जगमोहन मोना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed