फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajms dream project

आजम के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट पर लग सकता है ग्रहण

Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
azajms dream project
रामपुर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स। अमर उजाला

विज्ञापन

नई जेल के निर्माण के प्रोेजेक्ट के साथ ही सपा शासन में सूबे के कद्दावर मंत्री रहे आजम खां के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। करोड़ों रुपये से बनाए जा रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण पर मौजूदा सरकार के  खेल मंत्री चेतन चौहान ने औचित्यहीन करार दिए जाने के बाद इस प्रोजेक्ट के भविष्य पर तलवार लटक गई है। 

समाजवादी सरकार में सूबे  के कद्दावर मंत्री रह चुके आजम खां रामपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनवा रहे हैं।  स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ही हाकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स के साथ ही इंडोर  गेम्स एक ही स्टेडियम कराने के लिहाज देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स  कांप्लेक्स बनवाने का फैसला  लिया गया था। इसके  बाद इस प्रोजेक्ट को शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई थी। जौहर यूनिवर्सिटी के  करीब सींगनखेड़ा में बनाए जा रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए अब तक करीब  1.22 अरब का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। आठ करोड़ का प्रोजेक्ट का  प्रस्ताव पिछले दिनों भेजा जा चुका है। यानि कि कुल अब तक 1.30 अरब की लागत  से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में एस्ट्रोटर्फ युक्त हाकी स्टेडियम ही तैयार हो पाया है। सरकारी तंत्र की सुस्ती के चलते यह प्रोजेक्ट दो साल बाद  भी चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अब सरकार बदल चुकी है और पूर्व सरकार के फैसलों की समीक्षा भी शुरू हो गई है। योगी सरकार आने के बाद उनकी कैबिनेट में खेल मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले चेतन चौहान ने सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान इसके रामपुर खासतौर से जौहर यूनिवर्सिटी के पास कराए जा रहे निर्माण को ही औचित्यहीन करार दिया है। कहा था कि यह स्टेडियम सिर्फ यूनिवर्सिटी को निजी तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठने के बाद संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सरकार आगे क्या फैसला लेती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इस बयान के बाद सपा खेमे में खलबली मची है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed