{"_id":"577ea8984f1c1b446c7fac08","slug":"azajmkha-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेगुुनाहों की जान लेने वालों का कोई मजहब नहीं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेगुुनाहों की जान लेने वालों का कोई मजहब नहीं’
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
आजम बोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने ढाका में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। कहा, किसी भी बेगुनाह की जान लेने वालों का कोई मजहब नहीं हो सकता। पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम करने के लिए यह किया जा रहा है, लेकिन दुनिया इसे समझना नहीं चाहती। हम दुनिया को समझना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कत्लेआम के चैंपियन देश की सत्ता पर बैठे हैं। देश को चौकन्ना रहने की जरूरत है।
ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई केवल सत्ता के दबाव में ही काम करती है और यह सत्ता केंद्र की भाजपा सरकार के हाथों में हैं। देश की सीबीआई का इस्तेमाल गलत ही नहीं हुआ बल्कि उसने बलात्कारियों, मुजरिमों को छोड़ा है। कहा कि देश की सत्ता उन हाथों में है, जो कत्लेआम के चैंपियन हैं। इन पर दंगा, बलात्कार के मुकदमे दर्ज हैं।
स्मृति इरानी को मानव संसाधन मंत्री पद से हटाए जाने पर कहा कि इससे किसी व्यक्ति का कद नहीं घटा है, बल्कि स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग देने से पूरी भाजपा सरकार कद घटा है। उन्होंने कहा कि उनका कद इतना घटा है कि अब इसके बढ़ने की उम्मीद भी नहीं हैं।