फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm told

फिर भड़के आजम बोले-गोलमाल कर रहे अफसर जेल जाएंगे 

Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
azajm told
आजम बोले

विज्ञापन
 राज्य सेतु निगम के इंजीनियरों की हड़ताल के बाद शुक्रवार को नगर विकास मंत्री आजम खां ने राज्य सेतु निगम के इंजीनियरों पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया मैटीरियल से फ्लाईओवर बन रहा है। स्लैब गिर रहे हैं। बिहार के दो मजदूरों की मौत तक हो चुकी है।

यही स्लैब फ्लाईओवर चालू होने के बाद गिरते तो न जाने कितनी जानें जाती। उन्होंने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। राज्य सेतु निगम के इंजीनियरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और वे जेल जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का वीडियो दिखाते हुए गुणवत्ता पर सवाल उठाए। आजम खां ने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है, लिहाजा मुकम्मल होने से पहले ही फ्लाईओवर के स्लैब गिर रहे हैं। 10 दिन पहले फ्लाईओवर के 5 स्लैब गिर गए। उसके मलबे में दबकर बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेतु निगम के इंजीनियरों ने मृतकों के परिजनों और घायलों को कुछ पैसा देकर मामला रफा-दफा कर दिया। जंगल में काम हो रहा है, इसलिए किसी को पता नहीं चला। गांव वालों से

बाद में यह जानकारी मिली है। चूंकि, फ्लाईओवर पर काम करने वाले मजदूर बिहार और असम के हैं, इसलिए नाम-पते सहित मजदूरों की सूची मांगी गई है। आजम खां ने जोर देकर कहा कि वो आवाम की जान को खतरे में नहीं डाल सकते। फ्लाईओवर का काम रुकवाकर जांच कराई जा रही है। बांह पर काली पट्टी बांधकर कोई भी बच नहीं पाएगा, बल्कि निगम के दोषी इंजीनियरों और कर्मचारियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed