फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm told

125 करोड़ जनता के बादशाह की यूपी के लिए सोच छोटी 

Mon, 29 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
azajm told
रामपुर में रविवार को भारत गार्डन में आशाओं को साइकिल वितरण करते मंत्री मोहम्मद आजम खा

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कहा कि देश की 125 करोड़ जनता का बादशाह यूपी के लिए इतनी छोटी सोच रखता है, राहत की घोषणा करके भी राहत राशि नहीं भेज रहे। इससे साफ दिखता है कि वह जनता के कितने रहनुमा हैं। 

रामपुर में रविवार को आशाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि 125 करोड़ जनता का बादशाह यूपी के लिए छोटी सोच रखता है तो ऐसे कैसे काम चलेगा। प्रधानमंत्री ने किसी भी राहत घोषणा की धनराशि नहीं भेजी। सीएम के पत्रों तक का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


हमारी सरकार के खिलाफ बगावत कराना चाहते हैं। आजम खां ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश के हालात  कैसे हैं? प्रधानमंत्री सीमा पर जवानों का सिर उतारने वालों के यहां मलिहाबाद के आम भिजवाते हैं। बादशाह सिर उतारने वालों की मां के पैर छुएंगे, शॉल ओड़ाएंगे। चुटकी लेते हुए कहा कि हमने कहा था कि हमें प्रधानमंत्री बना दो या पागलखाने भेज दो, हम में भी प्रधानमंत्री बनने की सभी योग्यता हैं और हम भी चाय बना लेते हैं और ढोल भी बजाना आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed