{"_id":"5830a61a4f1c1b57258ff6db","slug":"azajm-kha-told000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को रजा इंटर कालेज में डायल 100 कारों की चाबियां सौंपते नगर विकास मंत्री आजम खां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को धोखा दिया है। पसीना बहाकर कमाई रकम को पाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी एक एक पैसे के लिए लोग तरस रहे हैं। कई लोग लाइन में दम तोड़ गए। सरकार को लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करना चाहिए। उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
ये बात कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शनिवार को मुरादाबाद में पुलिस लाइन में यूपी डायल 100 के वाहनों रवाना करने के दौरान कही। कहा कि केंद्र सरकार पांच सौ और हजार के नोट बंद करके अपनी पीठ थपथपा रही है। कालेधन पर लगाम लगाने की बातें कहीं जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि गरीब मजदूर और किसान की खून पसीने की कमाई को काला धन कहा जाता है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार के फैसले का जो समर्थन करे वो देश भक्त और जो फैसले को गलत बताए, उन्हें देशद्रोही कहा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बादशाह ऐसी स्कीम लेकर आए हैं। जिससे आम जन परेशान हैं। गरीब मजदूर और किसान सब दर-दर भटक रहे हैं। लोग बैंकों की लाइन में मर रहे हैं और बादशाह कह रहे हैं अब निकलेगा काला धन। लोगों से जबरन कहलाया जा रहा है कि सरकार का फैसला अच्छा है। लोग डर रहे हैं। मैं भी डर रहा हूं। क्यों मुझे पाकिस्तानी एजेंट कहा जाता है। आतंकवादी कहा जाता है। अगर फैसले को सही नहीं कहूंगा तो पता नहीं क्या उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन