फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm belived on court

न्यायिक प्रणाली को लेकर आजम खां ने जारी की वीडियो, कहा आज भी अदालतों पर इंसान को भरोसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
azajm belived on court
रामपुर। सपा नेता और शहर विधायक आजम खां के मीडिया प्रभारी ने उनकी एक वीडियो मीडिया से साझा की है। जिसमें आजम खां न्याय प्रणाली को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आजम खां ने कहा है कि आज भी इंसान को अदालतों पर भरोसा है।
विज्ञापन

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू की ओर से मीडिया को एक वीडियो उपलब्ध कराई गई। जिसमें आजम खां न्याय प्रणाली को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। वीडियो में आजम खां ने कहा कि न्याय और लोकतंत्र एक साथ चलते हैं। जब तक देश और दुनिया में न्याय है, तब तक देश और दुनिया को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। अगर देश-दुनिया को कोई बचा सकता है तो वो सिर्फ न्यायिक प्रणाली ही बचा सकती है, इंसाफ का रास्ता भी बचा सकता है। चाहे वो इंसान हो , इंसानियत हो, मानवता हो, मजहब हो, मजहबी रिवायत हों, मजहबी रिश्ते हों, धर्म हो क्योंकि सियासतदानों के पास अपने-अपने एजेंडे हैं। उनके पास अपना इंटरेस्ट है, अपने नफे-नुकसान के मंसूबे हैं। हो सकता ये बुरा भी न हो क्योंकि सत्ता में आने के लिए कुछ तो करना ही पड़ता है लेकिन, अगर कहीं अन्याय हो रहा है, अनर्थ हो रहा है, वो जो नहीं होना चाहिए वो हो रहा है। जिससे देश, राष्ट्र और मानवता का नुकसान हो रहा है। जहां इंसानियत दम तोड़ दे और देश का छोटे फायदे के लिए बड़ा नुकसान हो जाए तो आखिर कौन संभालेगा उन हालातों को, कौन रोकेगा उस अराजकता को कौन पकड़ेगा ताकतवर का हाथ जब कमजोर पर उठेगा उस वक्त सिर्फ एक ही तरफ नजर जाती है और वो नजर जाती है देश की न्यायिक व्यवस्था पर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर और राष्ट्र स्तर तक। आज भी इंसान इंसाफ की आस में कहता है अच्छा चल मैं तुझे अदालत में देखूंगा, यानी अदालत पर जो उसका भरोसा सैकड़ों साल पहले था आज भी कायम है।
विज्ञापन

आजम खां की इस वीडियो के बाद राजनीतिक जानकार से लेकर अन्य लोग तक इसे आजम खां के खिलाफ कोर्ट में चल रही प्रक्रियाओं से जोड़कर देख रहे हैं। आजम खां के खिलाफ रामपुर के अलग-अलग थानों और लखनऊ में मुकदमे दर्ज हैं जो कि कोर्ट में चल रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ भी दर्ज मुकदमों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में इनमें से कुछ मामलों में फैसला भी आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed