फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Attempt to burn a woman for opposing her husband's second marriage

Rampur News: एपीके फाइल खोलते ही बिजली कर्मी का फोन हैक, परिचितों से मांगे रुपये

Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn a woman for opposing her husband's second marriage
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड बॉर्डर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा बिजली कर्मी का फोन हैक कर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। ठगों ने एपीके फाइल के जरिये फोन हैक कर उनके परिचितों से घायल होने का बहाना बनाकर रुपये मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमाबाद निवासी भाजपा नेता दयाराम लोधी के पुत्र जितेंद्र कुमार वर्मा उत्तराखंड बॉर्डर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के तौर पर तैनात हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनके फोन पर एपीके फाइल का एक लिंक आया था, जिसे उन्होंने अनजाने में खोल दिया। लिंक खोलते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद हैकर्स ने उनके फोन में सेव सभी व्हाट्सएप नंबरों पर घायल पैर की फोटो और एक क्यूआर कोड भेजकर रुपये मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, क्यूआर कोड स्कैन करने पर उस पर प्रताप किराना स्टोर लिखा आ रहा है। मैसेज में जितेंद्र के घायल होने का हवाला देकर इलाज के लिए तुरंत पैसे भेजने को कहा जा रहा है। परिचितों ने इसे धोखाधड़ी समझते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रुद्रपुर स्थित साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सीओ पीपी सिंह ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed