फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on electric department team

Rampur News: बिजली चेकिंग करने गई विजिलेंस टीम पर हमला, मारपीट कर घर से भगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
attack on electric department team
रामपुर।पहाड़ी गेट बिजली के एक घर में छापा मारने गई विजिलेंस और विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान कर्मियों के साथ घर के लोगों ने मारपीट की। जैसे-तैसे जान बचाकर वह वहां से भागे। जिसके बाद कोतवाली आकर तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन

देर शाम करीब सात बजे के आसपास पहाड़ी गेट के जेई आलोक तिवारी के पास मुखबिर की सूचना आई कि यहां एक घर में काफी समय से बिजली चोरी की जा रही है। इस पर विजिलेंस और विभाग की टीम तुरंत मोहल्ला बजरिया हिम्मत खां की पीठ पहुंच गई। इस दौरान जब टीम घर पहुंची तो चेकिंग करने लगी। जिस पर घर वालों ने विरोध जताया, लेकिन टीम ने सरकारी कार्य में बाधा न डालने को कहते हुए चेकिंग शुरू करने लगी। इस दौरान टीम ने देेखा कि यहां एक बड़े तार के जरिए बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर बिजली विभाग की टीम ने पहले तो मकान मालिक से पूछताछ की। इसके बाद तुरंत वहां से तार काटने लगी। आरोप है कि वहां पर यहां रहने वाला शोएव और उसका भाई सुमान ने अचानक तार काटता देख बिजली कर्मियों पर हमला बोल दिया। जब टीम ने बताया कि वह लोग बिजिलेंस से हैं और चेकिंग कर रहे तो वह लोग हाथापाई पर उतर आए। काफी देर गाली-गलौज और मारपीट होती रही। इसके बाद जैसे-तैसे वह लोग वापस आए और कोतवाली में इनके खिलाफ तहरीर दी, जहां मामले में कोतवाल ने 323, 353, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---------
इससे पहले भी पकड़ी गई थी चोरी
रामपुर। जेई आलोक तिवारी ने बताया कि इससे पहले भी इसी घर से बिजली चोरी पकड़ी जा चुुकी है। काफी बार मना करने के बाद भी यह लोग नहीं मान रहे हैँ।
----
कोर्ट में भी विचाराधीन है मामला
रामपुर। जेई आलोक तिवारी का कहना है कि इन पर इससे पहले भी बिजली चोरी में मामला विचाराधीन है और इस बार फिर बिजली चोरी कर विभाग की आंखों में धूल झोंक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन :---
विभाग की टीम पर हमला करने का मामला था। सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-गजेंद्र त्यागी, कोतवाल, रामपुर कोतवाली
--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed