फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   atal ji jayanti celebrated

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को अपनाएं युवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
atal ji jayanti celebrated
मिलक/भोट/मसवासी (रामपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान युवाओं ने पूरे शहर में बाइक रैली निकाली। अपील की कि युवा पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों को अपनाएं और उनके बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाइक रैली की शुरुआत की गई। विधानसभा प्रभारी शिवम कौशिक, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। आंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने युवाओं को अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलने के लिए के लिए प्रेरित किया। ज्वालानगर में बाइक रैली का समापन हुआ। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अर्पित किया।
विज्ञापन

मसवासी। भारतीय जनता युवा मोर्चा स्वार टांडा विधानसभा की बाइक रैली आदर्श नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन हरिओम मौर्य के निवास से स्वार टांडा विधानसभा प्रभारी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के सुशासन दिवस के रुप में मनाया तथा पूरे स्वार टांडा में कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, मयंक मौर्य, राजकुमार चौहान, महेश मौर्य, संजीव कुमार वर्मा, टांडा के भाजयुमो नगर अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, आलोक राठौर, पंकज सैनी, राजेश यादव, चमन मौर्य, परमिंदर मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मिलक में युवा संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष साइयां सक्सेना, पुरु पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, मनोज पांडेय, राजीव सक्सेना कड़क, डॉ. राजकुमार माहेश्वरी, नरेंद्र गंगवार आदि उपस्थित रहे।

भोट। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चमरव्वा क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर अटल युवा संकल्प बाइक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता द्वारा बाइक रैली को रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र लोधी, सुनील कुमार लोधी, लालता प्रसाद लोधी, अजय लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed