फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   assistant food comminor grade two suspend

रिश्वत लेते हुए धरे गए खाद्य सहायक आयुक्त निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
assistant food comminor grade two suspend
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह को मीट कारोबारी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। बरेली की विजिलेंस टीम की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थानाक्षेत्र के ग्राम बढ़पुरा शुमाली निवासी भगवत सरन मीट के कारोबारी हैं। उनका काम रिटेलरों को मीट की सप्लाई करना है। इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से मीट ट्रांसपोर्ट का लाइसेंस लिया हुआ था। आरोप था कि खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कुलदीप सिंह ने मीट कारोबारी से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे कारोबारी भगवत सरन ने देने से मना कर दिया था। इसके बाद में 30 हजार रुपये देने की बात तय हो गई थी। मीट कारोबारी ने रिश्वत मांगने की शिकायत बरेली विजिलेंस से की थी।
विज्ञापन

अप्रैल माह में शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम बरेली से रामपुर आ गई और कुलदीप सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर चार्ज मुरादाबाद के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed