{"_id":"6589e3212704ebc6de0fdcf7","slug":"arun-removed-from-the-city-jitendra-got-the-command-of-co-city-rampur-news-c-282-1-rmp1004-12761-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: रामपुर पुलिस में बदलाव, शहर से अरुण को हटाया गया, जितेंद्र को मिली सीओ सिटी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: रामपुर पुलिस में बदलाव, शहर से अरुण को हटाया गया, जितेंद्र को मिली सीओ सिटी की कमान
Tue, 26 Dec 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:46 AM IST
सार
रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने कई कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को शहर से हटा दिया गया है। उनकी जगह संभल से आए जितेंद्र कुमार को नया सीओ सिटी बनाया है।
विज्ञापन
रामपुर में परेड के दौरान एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को शहर से हटा दिया गया है। शहर में संभल से आए जितेंद्र कुमार को नया सीओ सिटी बनाया है, जबकि अरुण कुमार को स्वार भेज दिया गया है। पिछले दिनों कई सीओ के तबादले शासन स्तर से किए गए थे। स्वार में तैनात सीओ अनुज चौधरी को संभल भेज दिया गया था,जबकि वहां से जितेंद्र कुमार को रामपुर भेजा गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा टांडा के सीओ को भी जिले से बाहर तबादला कर दिया गया था। यहां आए सीओ को अब तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को शहर से हटाकर सीओ स्वार बनाया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही आगरा से तबादला होकर आए सीओ रविंद्र प्रताप सिंह को क्षेत्राधिकारी टांडा बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं,संभल से आए सीओ जितेंद्र कुमार को सीओ सिटी बनाया गया है। इसके साथ ही एसपी ने उपनिरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस लाइन से थाना टांडा,मोहित कुमार को पुलिस लाइन से स्वार, जगेश्वर लाल को महिला थाना,मगन सिंह को स्वार,सर्वेंद्र कुमार को थाना बिलासपुर से थाना भोट,देवेंद्र राठी और कमल सिंह को थाना मिलक खानम भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 17 सिपाही के साथ दो महिला सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले गए है।