{"_id":"639f53ba09dbe07ef7431e6c","slug":"app-leader-told-in-public-meeting-swar-news-mbd4508176130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निकाय चुनाव जीतने पर मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निकाय चुनाव जीतने पर मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी आप
विज्ञापन
स्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी फैसल खान लाला ने कहा है कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव जीतने पर मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे ताकि निर्धन वर्ग को इलाज में परेशानी न उठाना पड़े। उन्होंने यह बात नगर पंचायत नरपत नगर दूंदावाला में आयोजित सभा में कही।
आम आदमी पार्टी की सभा में उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया तो नगर का कायाकल्प हो जाएगा। वार्डों में क्लीनिक खुलेंगे जहां आम आदमी का बेहतर और मुफ्त इलाज होगा। विधानसभा चुनाव लड़े आप नेता आसिफ मियां ने कहा कि पार्टी शिक्षित और जुझारू युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। नदीम अहमद एडवोकेट नगर को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।
विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नदीम अहमद ने अवाम से कहा कि नगर की जनता और नगर को बदलने का मौका चूकना नहीं है। सभा को वरिष्ठ महिला नेत्री डाक्टर नाज, हाजी रईस, मोहम्मद हसन, रईस सैफ़ी, मेहबूब अंसारी, हामिद अंसारी, फिरोज मियां और वसीम चौधरी आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता अखलाक ठेकेदार ने जबकि संचालन रेयान खान ने की।