{"_id":"681917dc77c4df50eb0d4763","slug":"an-unknown-vehicle-ran-over-two-bike-riders-on-the-bypass-both-died-rampur-news-c-282-1-rmp1004-144964-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाईपास पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाईपास पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की जान गई
Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली बाईपास पर अजीतपुर गांव के पास आधी रात में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक युवक अमरोहा के गजरौला निवासी विष्णु (24) और पीलीभीत निवासी रोहित (25) हैं। वह गजरौला की एक फैक्टरी में काम करते थे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। दोनों युवक गजरौला से पीलीभीत एक दोस्त की शादी में जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, अजीतपुर बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण बाईपास पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।