फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   An elderly man died during a fight, his family members created a ruckus alleging murder

Rampur News: मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died during a fight, his family members created a ruckus alleging murder
मारपीट के दाैरान बुजुर्ग की माैत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : मिलक
मिलक (रामपुर)। गांव तरब्बा के पास बाइक सवार युवकों ने साइड ने देने पर गांव परम कल्याणपुर निवासी भगवानदास (55) व उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान भगवान दास की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मौके पर पहंचे पुलिस अफसरों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक हंगामा हो रहा था।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। क्षेत्र के ग्राम परम कल्याणपुर निवासी भगवान दास और उनका बेटा जितेंद्र ई रिक्शा चलाते हैं। दोनों पिता पुत्र मंगलवार की रात आठ बजे अपने ई रिक्शा में नगर से सवारियां लेकर वापस गांव लौट रहे थे। तरब्बा गांव के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने लगातार हॉर्न बजाकर साइड से निकलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर बाइक सवारों से उनकी कहा सुनी हो गई। ई-रिक्शा चालक जितेंद्र ने आरोप लगाया की बाइक सवारों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपियों ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंच गए। सूचना पर एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ राजवीर सिंह परिहार, एसडीएम आनंद कुमार सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंची। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम भेजने की बात की।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मनाने का प्रयास करते रहे। भगवान दास के पुत्र बुद्ध पाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी ग्राम बरा गजेजा गांव के रहने वाले हैं। आज उनके पिता सवारियां लेकर मिलक से आ रहे थे। बाइक सवारों ने साइड मांगने को लेकर पिता से गाली गलौच की। साइड न देने पर उन्होंने ई रिक्शा की चाबी निकाल ली उसके बाद उन्होंने उन पर लातों घूंसो से प्रहार किया। वहीं जितेंद्र के विरोध करने पर आरोपी दोनों को मारने पीटने लगे। आरोप लगाया कि बाइक सवारों ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव तरब्बा गांव में सड़क किनारे एक मकान के आगे टीन शेड के नीचे रखा हुआ था। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed