{"_id":"6245efc85aed15337b1f3654","slug":"amrren-ansu-fiza-amd-insha-first-rampur-news-mbd423250574","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरीन, अंशु, फिजा और इंशा ने प्रतियोगिताओं में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरीन, अंशु, फिजा और इंशा ने प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कालेज में चल रहे रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। शिविर शुभारंभ प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण शिष्टाचार के साथ हुआ।
गुुुरुवार को शिविर के तीसरे दिन ध्वजारोहण के बाद प्राचार्य डा. अतुल शर्मा ने नियम और सम्मान के विषय में जानकारी देते हुए जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया गया। प्रशिक्षकों नरवंत कौर और सचिन पाल ने रेंजर्स को प्राथमिक चिकित्सा, मानचित्र का ज्ञान, ड्रिल (मार्च पास्ट) कंपास (दिशा सूचक यंत्र), दिशाओं का ज्ञान और विभिन्न प्रकार के ध्वजों की जानकारी दी। स्लोगन प्रतियोगिता में अमरीन ने पहला, फिजा ने दूसरा और आयुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निपुण का प्रशिक्षण प्रतियोगिता में अंशु यादव ने पहला, इंशा ने दूसरा और फिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में फिजा पहले, कुसुम दूसरे और सैजल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निपुण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विजयी छात्राओं में इंशाने पहला, आंचल ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिविर का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता, डॉ.सुनीता, डॉ.प्रतिभा यादव, डॉ. प्रीतिबाला शर्मा, डॉ. गोविंद शरण गुप्ता, डॉ. योगेश चन्द्र ने किया।