{"_id":"56e5ace64f1c1b38458b456d","slug":"amitabh-thakur-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि बस्ती को वैध किया जाए : अमिताभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि बस्ती को वैध किया जाए : अमिताभ
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती को वैध किया जाए : अमिताभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर अचानक रविवार को वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। उन्होंने बस्ती के लोगों से बातचीत की और बस्ती को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई की जानकारी ली। कहा कि बस्ती के लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इसे वैध किया जाना चाहिए। यहां के लोगों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। साल भर पहले वाल्मीकि बस्ती को हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था।
प्रकरण में आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी समाजसेवी पत्नी नूतन ठाकुर ने हस्तक्षेप किया था। वे यहां धरने पर बैठ गए थे। बाद में ये प्रकरण राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पास पहुंच गया था। मामला अभी आयोग के पास विचाराधीन है। इस बीच निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर रविवार को अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के साथ वाल्मीकि बस्ती में पहुंच गए।
आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां के साथ पहुंचे ठाकुर दंपति ने बस्ती के लोगों से मुलाकात की। कानूनी लड़ाई के बारे में जानकारी ली। बस्ती के लोगों ने बताया कि यहां पर बिजली विभाग की ओर से हाईटेंशन लाइन लगा दी गई है, जिससे खतरा बना रहता है। एक बालक भी हादसे का शिकार हुआ है। उन्हें लगातार डराया धमकाया जा रहा है। बस्ती के लोगों से ठाकुर दंपति ने कहा कि अपना कानूनी पक्ष मजबूत रखें और पैरवी लगातार जारी रखें।
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती को पूरी तरह वैध घोषित किया जाना चाहिए। इस मौके पर भीम अनार्य, अर्जुन कुमार, अविनाश तपन, दुर्गा प्रसाद वाल्मीकि, मोहन लाल वाल्मीकि, बाबू लाल वाल्मीकि, चंद्रसेन वाल्मीकि, बब्बू वाल्मीकि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।