फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   alert in rampur

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बवाल के बाद रामपुर में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
alert in rampur
रामपुर। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए बवाल के बाद रामपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने और हर गतिविधि पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया था। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल हो गए। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके तहत रामपुर पुलिस भी अलर्ट हो गई। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि दिल्ली की जहांगीरपुरी की घटना के बाद मैसेज मिलते ही सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया है। कई जगह शोभायात्रा आयोजन व अन्य कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। लेकिन, दिल्ली की घटना के बाद एहतियातन सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। हर क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed