फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   akalidal dal will be king maker in up

यूपी विस चुनाव में किंग मेकर होगा अकाली दल

Wed, 08 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
akalidal dal will be king maker in up
बिलासपुर के होटल में शिरोमणि अकाली दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे पंजाब के सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा को बुके और सिरोपा भेंट कर सम्मानित करते लोग।

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी। यूपी-उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष राय सिंह ने दावा किया है कि कहा कि प्रदेश में बनने वाली सरकार का किंग मेकर अकाली दल ही होगा। वहीं पंजाब के सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने कहा कि वह सिखों के सहारे प्रदेश सरकार में भागीदारी करेंगे और हर सिखों की समस्या का समाधान कराएंगे। 

 नगर में माठखेड़ा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (बादल) की बैठक हुई, जिसमें तराई के सिखों ने भाग लिया। सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने कहा कि अकाली दल अब उत्तर प्रदेश में भी आ गया है। सभी सिख एक प्लेटफार्म पर एकत्र हो जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली दल के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। कहा, कि पंजाब की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। पूर्व आईएस व पार्टी के यूपी-उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष राय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में भाजपा उनका साथ नहीं देगी तो उनके पास विकल्प बहुत हैं। इससे पूर्व अकाली दल नेताओं ने नगर के गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका। लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख, सांसद प्रतिहनधि संतोख सिंह खेहरा, भगत सिंह, तारा सिंह चंदी, अर्जुन सिंह गिल, कुलदीप सिंह पुरी, बलवीर सिंह, सुखविंद्र सिंह रंधावा, बूटा सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्खा सिंह, इकबाल सिंह चीमा, गुरबाज सिंह गुलशन, गुरप्रीत सिंह बग्गा, प्रीतम सिंह, तेजबंत सिंह रैना, अजीत पाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed