फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aggitation against government

बीएसए दफ्तर पर गरजे शिक्षक

Wed, 03 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
aggitation against government
पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत बीस मांगों को पूरा करने की मांग को
विज्ञापन
लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों ने बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भी सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुट होने कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।


प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलेभर के शिक्षक बुधवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने धरने दिया। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है, जिसकी वजह से शिक्षक परेशान हैं।


पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर संघ की संरक्षक शकुंतला वर्मा ने भी शिक्षकों से मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। कहा शिक्षक तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई भी समस्या का हल नहीं निकल रहा है।


धरने के दौरान जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने भी प्रांतीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। धरने के बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। साथ ही जल्द ही कार्रवाई की मांग की।


इस मौके पर डा.राजवीर सिंह, सुरेश सक्सेना, रवेंद्र गंगवार,सईदुजफर रहमानी, अब्दुल अलीम खां, महेंद्र प्रताप सिंह, डा.अहसान खां, रविदत्त शर्मा, राहुल भारद्वाज, संतोष प्रसाद, अनुपम गंगवार, संजीव चंदेल, मोहित सक्सेना, जावेद उल्ला खां, विनोद गुप्ता, जौहर अली, जफर बेग आदि मौजूद रहे।


अध्यक्षता झम्मन लाल पांडे व संचालन दिलशाद अली वारसी ने किया। इस मौके पर बाद में जिलामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed